Railway Update: छपरा से चलने वाली कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट पूर्वोत्तर रेलवे की कई गाड़ियां रहेंगी रद्द यहां देखें पूरी लिस्ट - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Railway Update: छपरा से चलने वाली कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट पूर्वोत्तर रेलवे की कई गाड़ियां रहेंगी रद्द यहां देखें पूरी लिस्ट

RailwayNews: पूर्वोत्तर रेलवे के नकहा जंगल-मनीराम स्टेशनों के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-29 पर फोर लेन चौड़ीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक लिए जाने के कारण कई गाड़ियों का संचालन रद्द, शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशनऔर रि-शिड्यूलिंग किया गया है। छपरा से चलने वाली गाड़ियों भी इस यातयात ब्लॉक से प्रभावित रहेंगी

ब्लॉक टाइमिंग खत्म हो जाने के बाद सभी ट्रेन अपने नियत समय और मार्ग से संचालित होने लगेंगी।

  • शॉर्ट ओरिजिनेट की गईं ट्रेनें
  • – छपरा से प्रस्थान करने वाली 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस 18 अप्रैल, 2023 को गोरखपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी ।
  • – नौतनवा से प्रस्थान करने वाली 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस 18 अप्रैल, 2023 को गोरखपुर से चलाई जाएगी ।
  • इन ट्रेनों को किया गया रद्द:
  • – नौतनवा से 18 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05470 नौतनवा-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी रद्द रहेगी।
  • – नकहा जंगल से 18 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 05471 नकहा जंगल-नौतनवा अनारक्षित विशेष गाड़ी रद्द रहेगी।
  • रि-शेड्यूल की गईं ट्रेनें
  • – गोमतीनगर से प्रस्थान करने वाली 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 अप्रैल, 2023 को गोमतीनगर से 120 मिनट रि-शेड्यूल कर चलाई जाएगी।
  • – गोण्डा से प्रस्थान करने वाली 05376 गोण्डा-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 अप्रैल, 2023 को गोण्डा से 120 मिनट रि- शेड्यूल कर चलाई जाएगी।
  • – नकहा जंगल से प्रस्थान करने वाली 05377 नकहां जंगल-नौतनवा अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 अप्रैल, 2023 को नकहां जंगल से 45 मिनट रि- शेड्यूल कर चलाई जाएगी।
  • – नकहा जंगल से प्रस्थान करने वाली 15081 नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस 18 अप्रैल, 2023 को नकहा जंगल से 180 मिनट रि- शेड्यूल कर चलाई जाएगी।
  • – नकहा जंगल से प्रस्थान करने वाली 05375 नकहां जंगल-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 अप्रैल, 2023 को नकहां जंगल से 30 मिनट रि- शेड्यूल कर चलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button