Breaking: अब देवघर बाबा वैद्यनाथ धाम कोसी वासियों को जाना हुआँ आसान - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking: अब देवघर बाबा वैद्यनाथ धाम कोसी वासियों को जाना हुआँ आसान

प्रधान संपादक अमन श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट

Breaking News: जानकारी हो कि सहरसा से खगड़िया, मुंगेर व भागलपुर होकर देवघर के लिए पहली बार सहरसा -देवघर स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन रविवार 23 जुलाई सहरसा से सुबह 4:25 बजे खुलेगी, जो खगड़िया में 5:55, मुंगेर में 6:40, भागलपुर में 8:35, देवघर में 12:45 प्रस्थान करेंगी. जबकि देवघर से 1:10 में खुलेगी, जो भागलपुर में दोपहर 3:55, मुंगेर में 5:10, खगड़िया में 5:48 एवं सहरसा 7:45 में प्रस्थान करेंगी. बता दें कि यह स्पेशल ट्रेन को चलवाने के लिए खगड़िया सांसद महबूब अली कैसर से लेकर जोनल ऑफिस तक इस माँग को जोरदार तरीके से उठाया था. कोसी वासियों की काफी लम्बे समय से माँग थी कि सहरसा से एक ट्रेन बाबा धाम के लिए भागलपुर के रास्ते चलाई जाए. फिलहाल यह ट्रेन श्रावणी मेला स्पेशल के रूप में चलेगी. उम्मीद जताई जा रही है कि यह ट्रेन स्थाई रुप से चलेगी, जिससे कोसी इलाके का अंग व संथाल क्षेत्र से सम्पर्क हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button