(Bihar Weather Update चिलचिलाती गर्मी ने किया बेहाल, 45 पहुंचा पारा, बिहार में लू से 12 जून तक राहत नहीं......... - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

 (Bihar Weather Update चिलचिलाती गर्मी ने किया बेहाल, 45 पहुंचा पारा, बिहार में लू से 12 जून तक राहत नहीं………

 (Bihar Weather Update: बिहार में तपती गर्मी (Bihar Heatwave) से अभी राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। सूबे के ज्यादातर जिलों में पारा ऊपर जा रहा। खगड़िया में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। भीषण गर्मी और लू से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जून तक कई जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने शुक्रवार को पटना, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण और पूर्णिया सहित 10 जिलों के लिए भीषण गर्मी के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट (Bihar Weather Update) जारी किया है। जबकि दरभंगा, नवादा और नालंदा सहित 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

12 जून तक तपती गर्मी से राहत नहीं…………………

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार के उत्तरी और उत्तर-मध्य जिलों में 12 जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में 10 जून तक तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को पटना, नालंदा और वैशाली सहित 16 जिलों में भीषण लू के हालात रहे। नवादा, जमुई और औरंगाबाद सहित आठ जिलों में लू का अलर्ट रहा।

10 से 12 जून के बीच बारिश के आसार

हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार के बाद कुछ जगहों पर तापमान में कमी की संभावना जताई है। 10 से 12 जून तक उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के आसार हैं। अगर ऐसा होता है तो तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। जिससे लोगों को गर्मी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button