Bihar/बेतिया: महिला सिपाही ने की आत्महत्या फंदे से लटकी हुई मिली उसकी सब - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar/बेतिया: महिला सिपाही ने की आत्महत्या फंदे से लटकी हुई मिली उसकी सब

मामला बेतिया का है जहां मंगलवार शाम एक महिला सिपाही की लाश उसके ही घर में फंदे से लटकी मिली महिला सिपाही बेतिया के पुलिस बल में डायल 112 में कार्यरत थी जहां मंगलवार शाम फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है

सूचना मिलते ही नजदीकी थाने से पुलिस पहुंचकर सब को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक महिला सिपाही की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में की गई है खुशबू कुमारी बेगूसराय जिले की रहने वाली थी वहां सदर डीएसपी मुकुल कुमार ने बताया कि मामले की हर एक बिंदु की जांच की जाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बताया जा सकता है आस-पड़ोस लोगों से मिली गई जानकारी के अनुसार महिला सिपाही खुशबू कुमारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी रोड नंबर 3 में किराए के मकान में रहती थी जहां मंगलवार की सुबह ड्यूटी से लौटकर वह अपने कमरे में ही थी देर शाम किसी ने देखा कि अंदर से कमरा बंद है और खिड़की खुली हुई है

खिड़की से लोगों ने देखा तो महिला सिपाही का शव फंदे से झूल रहा था। इसके बाद रूम मालिक ने इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। महिला सिपाही के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजन के आने के बाद ही कुछ जानकारी हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button