Madepura: जनता को झूठे सपने दिखाना बंद करे केंद्र की मोदी सरकार

कांग्रेसी ने मंगलवार को बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जिला मुख्यालय स्थित पानी टंकी चौक पर सब्जी मार्केट के सामने चौपाल लगाकर मोदी सरकार का विरोध किया जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह यादव ने की . जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आयी है , तब से लेकर अब तक पेट्रोल , डीजल , रसोई गैस व दैनिक उपयोगी वस्तुओं की कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है व नियंत्रित मूल्य वृद्धि से आम जन का जीवन यापन दूभर हो गया है . उन्होंने और भी कहा
साथियों , वर्ष 2013-14 का वो दौर याद कीजिए । मोदी जी देश के युवाओं और आम लोगों को कैसे – कैसे सपने दिखा रहे थे । अपने लगभग हर भाषण में वादा करते थे कि सत्ता में आते ही बेरोजगारी और महंगाई को खत्म कर देंगे । ” बहुत हुई महंगाई की मार ….. ! ” जैसे नारों की गूंज हर जगह सुनाई । दे रही थी । आज उन्हें सत्ता में आए 8 साल से ज्यादा हो गए हैं । लेकिन महंगाई और बेरोजगारी कम होने की बजाए आसमान छू रही है । • उनकी विफल आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर है । बीते 14 महीनों से महंगाई दर दोहरे अंकों में है । पेट्रोल , डीजल , सीएनजी एवं रसोई गैस से लेकर अनाज , दालें , कुकिंग ऑयल जैसी जरूरी चीजों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं । मोदी सरकार द्वारा आटा , चावल , दही , पनीर , शहद , जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर GST लगाने से महंगाई और बढ़ी है । इस सरकार की बेशर्मी देखिए , बच्चों के लिए पेंसिल और शार्पनर से लेकर हॉस्पिटल बेड एवं शमशान घाट के निर्माण पर भी GST लगा दी है । यदि UPA शासन काल से तुलना करें तो आज हर चीज की कीमत बेहिसाब बढ़ी हुई है ।

