होली पर्व पर बाजार गुलजार, सजने लगी पिचकारियाें की दुकानें
होली की खरीदारी को लेकर बाजार में कपड़े की दुकान में बढ़ी भीड़

होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करते लोग
होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार गुलजार होने लगे हैं. बाजार में रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं. कई तरह की पिचकारियां और रंग लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही हैं. होली पर्व को लेकर जिले के बाजार में दस रुपये से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं. कई तरह के हर्बल रंग भी दुकानों पर देखे जा सकते हैं. जहां पानी डालने पर कलर बनाने वाला मैजिक गिलास भी युवाओं को काफी पसंद आ रहा है तो वहीं सिद्ध मूसेवाला, भाग कहां तक भागेगा, हैप्पी होली, बुरा न मानो होली है, पठान जैसी टी-शर्टों को खरीदने के लिए युवाओं में काफी क्रेज बना हुआ है. इसके अलावा हेयर स्टाइल में पगला हेयर, चोटी वाला, मुर्गा स्टाइल भी युवाओं द्वारा काफी सराहा जा रहा है. वहीं होली पर्व को लेकर युवाओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसके चलते युवा इस बार कई तरह के रंगों से होली पर्व मनाने की तैयारी कर रहे हैं। होली पर्व को लेकर दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक देखने को मिल रही है.इस बार होली पर्व पर दुकानदार भी अच्छा व्यापार रहने की उम्मीद लगा रहे है.कई तरह के हर्बल कलर है बाजार में उपलब्ध दुकानदार अभिषेक गुप्ता का कहना है कि होली पर्व मनाने के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसके चलते बाजार में दस रुपये से लेकर 200 रुपये तक के रंग मौजूद है.इसके अलावा कई तरह के हर्बल कलर भी उपलब्ध हैं, जिनका स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं पड़ता.इसके अलावा कई तरह के स्प्रे कलर, स्नाइपर, बबल गन भी बच्चों से लेकर युवाओं को पसंद आ रहे हैं.वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय के रोजा रमजान चल रहा है. वहीं सदर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने बताया किऐसे में किसी तरह की कोई भी अप्रिय घटना न हो इसलिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगी हर चौक चौराहे पर पैनिक नजर बनाए रखेगी.
