होली त्योहार को लेकर जिले के विभिन्न कस्बों में पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

होली त्योहार को लेकर जिले के विभिन्न कस्बों में पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च

अमन श्रीवास्तव
सीईओ
द उजाला टाइम्स न्यूज

जिला मुख्यालय में निकली फ्लैग मार्च की नेतृत्व एएसपी प्रवेंद्र भारती, मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन के द्वारा करवाया गया.वही एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि शुक्रवार को होली त्योहार को लेकर जिले के विभिन्न कस्बों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की .सदर थाना पुलिस एवम सशस्त्र बल के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया.फ्लैग मार्च में पुलिस बल के अलावा आईटीबीपी सशस्त्र बल, पुलिस बल के जवान शामिल थे.सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया गया कि जिले में होली को लेकर विशेष पुलिसिंग व्यवस्था की गई है. वही मौके पर मौजूद सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार,सदर यातायात थानाध्यक्ष पप्पू कुमार, एसआई संतोष सिंह,संतोष यादव,संतोष कुमार, सोमू कुमार,सिपुल कुमार ,सोनू कुमार एवम् अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button