स्वतंत्रता दिवस को ले राष्ट्रीय ध्वज से पटा बाजार - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस को ले राष्ट्रीय ध्वज से पटा बाजार

स्वतंत्रता दिवस को ले राष्ट्रीय ध्वज से पटा बाजार

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर मधेपुरा के मुख्य बाजार राष्ट्रीय ध्वज और प्रतीकों से पट गया है. बड़ी संख्या में दुकानदार राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा झंडा, ध्वज से संबंधित बैंड, क्लिप, टी-शर्ट, टोपी, पट्टी सहित अन्य सामग्री बाजार की रौनक बढ़ा रहे हैं. सावन माह के खत्म के बाद अब दुकानदार 15 अगस्त की तैयारी में जुट गए हैं.इसके लिए अलग-अलग दुकानदारों के यहां विद्यालयों के तरफ से और संस्थाओं की तरफ से झंडों और झंडों के प्रतीक की डिमांड की गई है. वहीं 15 अगस्त के तुरंत बाद जन्माष्टमी का त्यौहार है जिसके लिए दुकान पर अलग-अलग मूल्य के राधा कृष्ण भी उपलब्ध करा दी गई हैं. हाल के इस बार भी महंगाई बड़े त्योहार को फीका साबित करने वाली बनी हुई है. बावजूद,बाजार में स्कूली बच्चों में राष्ट्र ध्वज, टोपी, बैच आदि की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं.

तैयारी को ले मॉनिटरिंग की जा रही मुख्यालय स्थित स्टेडियम के मैदान पर पिछले कुछ दिनों से 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है.मुख्य समारोह आयोजन स्थल के पंडाल को भव्य तरीके से बनाया जा रहा है.कार्यक्रम में की तैयारी को लेकर अधिकारियों के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. वही कार्यक्रम की तैयारी में कुछ कमी दिखने पर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं.साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली पुलिस परेड की रिहर्सल प्रतिदिन की जा रही है. गौरतलब हो की परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सलामी व परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है.जिसके लिए विगत दिनों से पुलिस परेड ग्राउंड में रिहर्सल भी निरंतर किया जा रहे हैं.इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसलिए यातायात डीएसपी ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button