सीएम नीतीश कल यानी 23 जनवरी को सहरसा आने वाले हैं. मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सहरसा सदर अस्पताल परिसर में बनें मातृ एवं शिशु अस्पताल को आम जनता के लिए खोल दिया गया है. - The Ujala Times News
पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़

सीएम नीतीश कल यानी 23 जनवरी को सहरसा आने वाले हैं. मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सहरसा सदर अस्पताल परिसर में बनें मातृ एवं शिशु अस्पताल को आम जनता के लिए खोल दिया गया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी प्रगति यात्रा पर निकले हुए हैं. इसी के तहत सीएम नीतीश कल यानी 23 जनवरी को सहरसा आने वाले हैं. सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और तैयारियां जोरो-शोरों से जारी हैं. जानकारी के मुताबिक, प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्तर कटैया प्रखंड के मेनहा गांव आएंगे. यहां सीएम करोडों रुपयों की योजनाओं-परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button