सितंबर नवरात्रि के पहले दिन से 05 अक्टूबर विजयादशमी तक 10 दिनों के लिए - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

सितंबर नवरात्रि के पहले दिन से 05 अक्टूबर विजयादशमी तक 10 दिनों के लिए

सितंबर नवरात्रि के पहले दिन से 05 अक्टूबर विजयादशमी तक 10 दिनों के लिए #मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय मधेपुरा जिला इकाई एवम श्री ओम साई हॉस्पिटल एवं एंडोस्कोपी सेंटर के संयुक्त रूप से वार्ड संख्या :05 प्रोफेसर कॉलोनी मधेपुरा में 26 सितंबर ( सोमवार) को हड्डी, नस,सांस की जांच मशीन से मुफ्त की जाएगी।साथ ही हैपेटाइटिस बी,हैपेटाइटिस सी की जांच मुफ्त की जाएगी,हैपेटाइटिस बी की टीका भी मुफ्त लगाया जाएगा। हैपेटाइटिस सी के इलाज के लिए जरूरत पड़ने वाली खून जांच और आवश्यक दवाई के लिए छूट का कूपन दिया जाएगा। पेट में गैस बनने बीमारी के लिए एच पायलोरी,विटामिन डी,प्रोस्टेट तथा थायराइड की बीमारी के लिए खून जांच मुफ्त की जाएगी।सैंपल की दवाई भी वितरण की जाएगी। उपरोक्त जानकारी मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय मधेपुरा जिला इकाई के जिलाध्यक्ष (यूथ) सह कर सलाहकार अंकित कश्यप ने कहा माँ दुर्गा की आराधना हेतु यह मानव सेवा का कार्य डॉ. असीम प्रकाश सर के निरक्षण एवं प्रशिक्षण में लगातार दस दिनों तक चलेगी जिसमें जिला इकाई टीम का सहयोग प्रार्थनीय हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button