सिंघेश्वर स्थान में सावन की पहली सोमवारी को तैयारी पूरी. - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

सिंघेश्वर स्थान में सावन की पहली सोमवारी को तैयारी पूरी.

Madhepura/Bihar: सिंघेश्वर स्थान में सावन की पहली सोमवारी को लेकर प्रशासनिक महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। बाजार क्षेत्र में जगह-जगह अतिक्रमण खाली कराया गया। जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष सिंघेश्वर मंदिर न्यास समिति विजय प्रकाश मीणा ने मंदिर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसमें मुख्य रूप से रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने, श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने जैसे निर्देश दिए गए। डीएम ने उत्तर दिशा से दुकानें हटाकर अन्यत्र व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मंदिर प्रवेश के सभी मार्गों पर लाइट लगाने पर भी जोर दिया। शिवगंगा की सफाई पर संतुष्टि जताते हुए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी रखने का आदेश दिया। उन्होंने किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर कार्रवाई की बात कही। पहली सोमवारी को मंदिर में श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ की संभावना है। इसके लिए डीएम के निर्देश पर मंदिर परिसर में साफ-सफाई से लेकर बिजली व पानी का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button