सावन की पहली सोमवारी में हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा सिंहेश्वर नाथ धाम - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

सावन की पहली सोमवारी में हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा सिंहेश्वर नाथ धाम

सावन की पहली सोमवारी को लेकर मधेपुरा के प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वर नाथ स्थान में महादेव की भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह डेढ़ बजे सरकारी पूजा में कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार, मधेपुरा डीएम तरनजोत सिंह, डीडीसी अनिल बसाक सहित बड़ी संख्या में मौजूद अधिकारियों ने बाबा की पूजा अर्चना की।

जिसके बाद हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अर्घा के माध्यम से जल चढ़ाया। क्या बच्चे, क्या बूढ़े क्या पुरुष क्या महिला सभी बाबा के जलार्पण के लिए बेताब दिखे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दंड प्रणाम करते हुए बाबा को जल अर्पित किया।

वही भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल चप्पे चप्पे पर तैनात दिखे। पूरे मन्दिर कैंपस में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है और नियंत्रण कक्ष से हर कोने की निगरानी की जा रही है। मधेपुरा एसडीएम संतोष कुमार, एएसपी प्रवेंद्र भारती, हेडक्वाटर डीएसपी मनोज मोहन खुद व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। वहीं बाबा को जल चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि महादेव की लीला अपरंपार है, बाबा अंतर्यामी हैं। बाबा सिंहेश्वरनाथ को जल चढ़ाने से हमारी हर मनोकामना पूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button