ब्रेकिंग न्यूज़
MADHEPURA: सदर प्रखंड के हनुमान नगर चौड़ा वार्ड नंबर 20 के निवासी बेचन मंडल एवम उनकी पूतोह पार्वती देवी के साथ हुई मारपीट

जानकारी देते हुए बेचन मंडल की पूतोह पार्वती देवी ने बताया कि वो अपने ससुर के साथ खेत मे मकई काट रही थी. इसी दौरान सुखदेव मंडल के पुत्र कृष्णदेव मंडल एवं महेंद्र मंडल नीतीश मंडल, मुकेश मंडल आकर उनके ससुर बेचन मंडल और उनके साथ बुरी तरह मारपीट करने लगे. वहीं उन्होंने बताया कि इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से हम दोनों को सदर अस्पताल में लाया गया .जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा उनकी प्राथमिक उपचार की गयी.वही बेचन मंडल की स्थिति नाजुक के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि महिला एवं पुरुष दोनों की हालत नाजुक है .फिलाल पुरुष को सीटी स्कैन के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
