सदर थाना में बाल कल्याण कार्यशाला आयोजित:किशोर न्याय अधिनियमों के प्रभावी अनुपालन की समीक्षा और प्रशिक्षण - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

सदर थाना में बाल कल्याण कार्यशाला आयोजित:किशोर न्याय अधिनियमों के प्रभावी अनुपालन की समीक्षा और प्रशिक्षण

किशोर न्याय अधिनियमों के प्रभावी अनुपालन की समीक्षा और प्रशिक्षणपुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठकसदर थाना के परिसर में बाल कल्याण एवं किशोर न्याय से एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह बैठक डीएसपी मनोज कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसका मुख्य उद्देश्य बाल कल्याण और किशोर न्याय अधिनियमों के प्रभावी अनुपालन की समीक्षा करना था.

यह बिहार पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में किया गया था.कार्यशाला में किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 और पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया.थाना स्तर पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा और प्रशिक्षण भी इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा था.बैठक के दौरान थाना स्तर पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई. इसके अतिरिक्त, बालकों के शोषण, दुरुपयोग, बाल श्रम और बाल दुर्व्यवहार से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई पर भी विस्तृत चर्चा हुई.किशोर न्याय समिति (CWC) के साथ समन्वय स्थापित करने और प्रक्रियात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया.वही समस्त थाना प्रभारियों और बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे समय पर उपस्थित होकर ऐसी बैठकों और प्रशिक्षणों में भाग लेना सुनिश्चित करें. इससे बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button