सदर अस्पताल जाने के दौरान जर्जर सड़क के कारण रास्ते में ही हो गया। प्रसूता के लिए ऑटो पर सुविधा नहीं रहने से काफी परेशानी - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

सदर अस्पताल जाने के दौरान जर्जर सड़क के कारण रास्ते में ही हो गया। प्रसूता के लिए ऑटो पर सुविधा नहीं रहने से काफी परेशानी

सदर प्रखंड क्षेत्र के साहुगढ़ मोरकाही टोला वार्ड 6 की एक प्रसूता का प्रसव ऑटो से सदर अस्पताल जाने के दौरान जर्जर सड़क के कारण रास्ते में ही हो गया। प्रसूता के लिए ऑटो पर सुविधा नहीं रहने से काफी परेशानी हुई। सदर अस्पताल पहुंचकर मां के गर्भ से जुड़े शिशु का गर्भनाल काटा गया। प्रसव पीड़ित महिला सुशाीला देवी के पति त्रिभुवन यादव गुरुवार को पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर ऑटो से सदर अस्पताल ला रहे थे। इसी दौरान साहुगढ़ सड़क की जर्जर स्थिति में होने के कारण उनकी पत्नी का प्रसव ऑटो पर ही हो गया। इससे उनलोगों के पास चिकित्सीय सामान नहीं रहने के कारण काफी परेशानी हुई। प्रसूता के पति ने कहा कि सड़क की जर्जर स्थिति होने से यह हुआ। जिसके कारण नवजात व प्रसूता के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि प्रसव होेने के बाद उन्हें समझ नहीं आ रहा था वह क्या करें। उसके बाद किसी तरह सदर अस्पताल पहंुचा। जिसके बाद वहां पर चिकित्सक के द्वारा नवजात शिशु के गर्भनाल को काटा गया। उसे प्रसव कक्ष में भर्ती कराया गया। हालांकि नवजात शिशु व प्रसूता स्वस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button