सड़क हादसे में चार युवक की मौत - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क हादसे में चार युवक की मौत

सड़क हादसे में चार युवक की मौत हाईवे और कर में हुई जबरदस्त भिड़त सदर थाना क्षेत्र के मधेपुरा शहर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा शहर के बिजली कार्यालय के सामने उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार हाइवा और एक कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी.वही सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला. गंभीर हालत में सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.फिलहाल मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग अशोक कुमार के पुत्र सोनू ,सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 13 सुबोध साह के पुत्र साहिल ,उदाकिशुनगंज के निवासी जयप्रकाश यादव के पुत्र साजन, सदर थाना क्षेत्र के भर्राही के निवासी रामनरेश दास के पुत्र रूपेश सदर थाना पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है.वही पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button