सड़क दुर्घटना में दो युवक और एक युवती की मौत

उदाकिशुनगंज अनुमंडल के फनन गांव के वार्ड नंबर 12 के निवासी शिवम ,बाबुल,प्रियांशी की हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से रिश्तेदार के किसी बच्चे का मुंडन में सिंहेश्वर जा रहे थे .इसी दौरान ग्वालपाड़ा प्रखंड के गैलाड़ी चौक के समीप एक अज्ञात हाइवा के चपेट में आने से तीनों दुर्घनाग्रस्त हो गए.जिसके बाद तीनों की मौत हो गई.

इधर ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष रवि पासवान ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची मामले में अज्ञात हाइवा का पता लगाया जा रहा है एक की घटना स्थल पर ही मौत थी.और दो को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. जानकारी मिली को दोनों की मौत हो गई.
इधर यातायात थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने बताया कि मृतक के भाई बिट्टू कुमार के द्वारा अज्ञात हाईवे पर आवेदन दर्ज करवाई गई है पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है.



