श्रृंगी ऋषि फाउंडेशन के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को यथा संभव मदद की जाती


श्रृंगी ऋषि फाउंडेशन के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को यथा संभव मदद की जाती है.रविवार शाम से ही मंदिर परिसर में भीड़ जुटने लगी थी. सभी रास्तों से श्रद्धालुओं का जत्था मंदिर पहुंच रहा है. मंदिर का पट रात लगभग डेढ़ बजे खोला जाएगा. श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन मंदिर परिसर में सेवा शिविर लगाया है. जबकि श्रद्धालुओं के लिए युवा संघ भी तैयार है. डाक बमों की सेवा के लिए कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं. पूरे बाजार में 135 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है. दुर्गा चौक और नारियल विकास बोर्ड के पास अस्थायी नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा. मंदिर परिसर भीड़ यत्नी हो जाती है की पर रखने की जगह नहीं होती है उसमे श्रृंगी ऋषि द्वारा मैनेजमेंट को दुरुस्त रखने के प्रगास होती है साथ ही प्रशासन द्वारा भी मुस्तैदी बढ़ती जाती है श्रावणी मेले के दौरान एक महीने तक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. कांवरियों की सुविधा, सुरक्षा और विधि व्यवस्था के लिए चिन्हित स्थलों परh दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं. जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया है. सभी को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने और भीड़ नियंत्रण, वाहन पार्किंग की जिम्मेदारी निभाने को कहा गया है. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सशस्त्र बल और लाठी बल की तैनाती की गई है. ये पैदल गश्त करेंगे. आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सिंहेश्वर थाना को सतर्क किया गया है. रविवार सुबह सिंहेश्वर से हजारों डाक बम महादेवपुर घाट के लिए रवाना हुए. ये सभी सोमवार को बाबा सिंहेश्वर नाथ का जलाभिषेक करेंगे. डाक बमों के साथ सैकड़ों सेवा बम भी निकले हैं. ये सेवा बम पूरे रास्ते उनकी देखभाल करेंगे. हर साल की तरह इस बार भी सिंहेश्वर क्षेत्र के डाक बम महादेवपुर घाट से गंगा जल भरकर बाबा को अर्पित करेंगे.
