शिक्षिका हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त धराया पिस्टल

बालम गढ़िया पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चंद्रिका कुमारी की हत्या 11 मार्च को कर दी गयी थी . इस मामले में पुलिस ने रविवार को फरार चल रहे अभियुक्त प्रमोद यादव को पिस्टल , दो मैगजीन व 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है . सदर थाना में प्रेसवार्ता करते हुए एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि वाहन से कुचलकर शिक्षिका की हत्या की गयी थी . इस मामले में Tht प्रेसवार्ता करते पुलिस अधिकारी . पुलिस लगातार अनुसंधान में जुटी हुई है . सदर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का भी गठन कर छापेमारी की जा रही थी . इसी दौरान टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मुख्य अभियुक्त प्रमोद यादव को मेड इन यूएसए लिखे हुए पिस्टल दो मैगजीन व 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया . इस मामले में अलग से भी अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है . एसडीपीओ ने बताया कि पूर्व से ही दुश्मनी चल रही थी . हत्या के आरोपियों का संदेह था कि शिक्षिका के डायन व टोटका करने की वजह से उनके परिजन की मृत्यु हुई है . इसी गुस्सा में हत्या की वपु गयी . इस तरह के अंधविश्वास में ऐसे कुकृत्य को अंजाम देने को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए लगातार अभियान जारी था . गिरफ्तारी टीम में सदर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार , अवर निरीक्षक देवेंद्र ठाकुर , प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक रोशन कुमार , धर्मेंद्र कुमार , प्रवीण कुमार ठाकुर व जिला सशस्त्र बल के जवान शामिल थे . अभियुक्त के पास से बरामद पिस्टल पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ है . इस बात की भी जांच की जा रही है कि अगर यह हथियार विदेशी है तो किस तरह से यहां पहुंचा है . इसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है .
