शहर में इन दिनों बढ़ती अपराध को लेकर विशेष वाहन चेकिंग का चलाया जा रहा अभियान - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

शहर में इन दिनों बढ़ती अपराध को लेकर विशेष वाहन चेकिंग का चलाया जा रहा अभियान

जिला मुख्यालय में इन दिनों शहर में लगातार लूट कांड व चोरी व नाबालिग वाहन चला रहे है. इसको लेकर मुख्यालय के निर्देशानुसार दो पहिया वाहन का सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वही कॉलेज चौक, कर्पूरी चौक एवम अन्य सभी जगह यातायात थानाध्यक्ष पप्पू एवं उनकी टीम द्वारा सघन दो पहिया वाहन की बारीकी से जांच किया गया. गाड़ी का कागज, हेलमेट, अनुज्ञप्ति, डिक्की आदि की जांच की जा रही थी. जिसमे कई बाइक चालक बीना कागजात व बिना हेलमेट लिए गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया. सभी से 1000 रुपए सघन वाहन चेकिंग अभियान से बीना हेलमेट व बिना कागजात के गाड़ी चालकों में हड़कंप मचा हुआ है. वही बिना हेलमेट के 1000 रुपये जुर्माना वसूला गया.वही 35 गाड़ी से 60000 वसूला गया. एवम बिना वाहन अनुज्ञप्ति , बीमा एवं ट्रिपल लोडिंग के वाहन को थाना में लाकर उसके अभिभावकों को समझाया गया.एवम चालान वसूल कर छोड़ दिया गया. कई वाहनों से जुर्माना वसूला गया.वही यातयात थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि एसपी संदीप सिंह के निर्देशानुसार संध्या पैदल गस्ती अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें मोटरसाइकिल लहरिया कटिंग, ट्रिपल लोडिंग एवं असामाजिक तत्व के युवक को धरपकड़ जा रहा है.

इस बाबत पर यातयात थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया की गाड़ी की आवश्यक कागजात प्रस्तुत किया है उन्हें छोड़ दिया गया जबकि आवश्यक कागजात नहीं दिखाने वाले से वसूली किया गया बिना कागजात के दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा. जांच के दौरान कई दोपहिया वाहन चालक अपना अपना रास्ता भी बदलकर गंतव्य स्थान को पहुंचते दिखे.वही वाहन चेकिंग अभियान में यातायात थाना प्रभारी पप्पू कुमार धनंजय कुमार ,संजय कुमार, अनिल कुमार एवं अन्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button