शहर में इन दिनों बढ़ती अपराध को लेकर विशेष वाहन चेकिंग का चलाया जा रहा अभियान

जिला मुख्यालय में इन दिनों शहर में लगातार लूट कांड व चोरी व नाबालिग वाहन चला रहे है. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशानुसार दो पहिया वाहन का सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वही कॉलेज चौक, कर्पूरी चौक एवम अन्य सभी जगह कमांडो हेड बिपिन एवं उनकी टीम द्वारा सघन दो पहिया वाहन की बारीकी से जांच किया गया. गाड़ी का कागज, हेलमेट, अनुज्ञप्ति, डिक्की आदि की जांच की जा रही थी. जिसमे कई बाइक चालक बीना कागजात व बिना हेलमेट लिए गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने तत्काल 10 गाड़ी को अपने कब्जे में रखा है. और उन सभी से 1000 रुपए सघन वाहन चेकिंग अभियान से बीना हेलमेट व बिना कागजात के गाड़ी चालकों में हड़कंप मचा हुआ है. वही बिना हेलमेट के 1000 रुपये जुर्माना वसूला गया. एवम बिना वाहन अनुज्ञप्ति , बीमा एवं ट्रिपल लोडिंग के वाहन को थाना में लाकर उसके अभिभावकों को समझाया गया.एवम चालान वसूल कर छोड़ दिया गया.
इस बाबत पर सदर थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया की गाड़ी की आवश्यक कागजात प्रस्तुत किया है उन्हें छोड़ दिया गया जबकि आवश्यक कागजात नहीं दिखाने वाले से वसूली किया गया बिना कागजात के दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा. जांच के दौरान कई दोपहिया वाहन चालक अपना अपना रास्ता भी बदलकर गंतव्य स्थान को पहुंचते दिखे.वही वाहन चेकिंग अभियान में कमांडो सिपुल, सोमू,संतोष,अभिमन्यु एवं अन्य मौजूद थे.
