शहर के पूर्णिया गोला बना है हादसों को दे रहा निमंत्रण - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

शहर के पूर्णिया गोला बना है हादसों को दे रहा निमंत्रण

शहर के मुख्य सड़क अन्ना मार्ग कहलाने वाला मुख्य सड़क बना है हादसा का शिकार बनने वाला जी हां हम बात कर रहे है एक अर्ने मार्ग के ठीक सामने वाला सड़क के पास वर्षों से गड्ढा बना है जिसे देखने के लिए न ही अधिकारी के पास समय है न ही जनप्रतिनिधि के पास वैसे इस कुव्यवस्था पर सवाल कौन उठाएगा. अक्सर ऐसा होता है कि जिस जगह गड्ढा है अक्सर लोग चोटिल हो रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी ध्यान नहीं देना यह तो काफी लापरवाही को दर्शाता है. हालांकि बुडको के द्वारा नाला निर्माण का कार्य प्रगति पर है 80% काम भी किया गया है.लेकिन इस गड्ढे को ढकना बेहद जरूरी है.वही गड्ढे में नाले का पानी के वजह से काफी बदबू देती है.लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है. वहां के स्थानीय लोग बताते हैं कि विगत एक सप्ताह में ही दो वृद्धि उसे गड्ढे में डगमगा कर गिर गए इसके बाद तीन-चार लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकल गया. इस इस तरह की अप्रिय घटनाएं लगातार हो रही है लेकिन समस्या को समाधान करने वाला कोई नहीं है.वही पूर्णिया गोला के निवासी बिपिन झा बताते है कि प्रभात खबर लगातार जन समस्या को लेकर खबर प्रकाशित करता है और अधिकारी पर उसे देखते हैं तब एक्शन लेते हैं इसलिए मैं अपनी बात को प्रभात खबर के सामने रखना चाहता हूं और मैं यह कहना चाहता हूं कि एक प्रभात खबर अखबार ही है जो मूल समस्या को प्रकाशित कर मधेपुरा के उच्च अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि को आईना दिखाता है.इसके लिए मै प्रभात का तहदिल से शुक्रगुजार हूं .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button