शशि भूषण प्रसाद को बड़ी ज़िम्मेदारी, मिल रही बधाइयां - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

शशि भूषण प्रसाद को बड़ी ज़िम्मेदारी, मिल रही बधाइयां


LJP ने प्रवक्ताओं की सूची में किया शामिल
पटना, 21.05.25

लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता डॉ. शशि भूषण प्रसाद को पार्टी के मीडिया पैनलिस्टों की सूची में शामिल किया गया है। दो दिन पहले जारी इस सूची में कुल 18 नाम हैं जिनमें से चार महिलाएं हैं। शशि भूषण प्रसाद पार्टी के कलमजीवी प्रकोष्ठ के वरीय उपाध्यक्ष के तौर पर लोजपा से जुड़े हुए हैं। बुद्धिजीवियों को पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की मुहिम के तहत शशि भूषण प्रसाद को ये बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट और जमुई के सांसद अरूण भारती ने नए पैनलिस्टों का चयन किया है और इन्हें विभिन्न मीडिया के सामने पार्टी का पक्ष रखने को कहा गया है। गौरतलब है कि विहार विधानसभा के चुनाव इसी साल नवंबर में होने हैं जिसे लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए शशि भूषण प्रसाद ने कहा है कि वो अपनी पार्टी के नेता चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के नारे को जन जन तक लेकर जाएंगे और विहार के विकास के लिए जो पार्टी का एजेंडा है उसे अमली जामा पहनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। फिलहाल सूची में नाम शामिल किए जाने से शशि भूषण प्रसाद को पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button