रामनगर में गोढ़ियारी पुल के नीचे बघला नदी से अवैध बालु खनन की प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर शंकरपुर थानाध्यक्ष , अचलाधिकारी एवं खान निरीक्षक के साथ छापेमारी - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर में गोढ़ियारी पुल के नीचे बघला नदी से अवैध बालु खनन की प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर शंकरपुर थानाध्यक्ष , अचलाधिकारी एवं खान निरीक्षक के साथ छापेमारी

जिले के शंकरपुर थाना अंतर्गत ग्राम-मौरा रामनगर में गोढ़ियारी पुल के नीचे बघला नदी से अवैध बालु खनन की प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर शंकरपुर थानाध्यक्ष , अचलाधिकारी एवं खान निरीक्षक के साथ छापेमारी की गईं। छापेमारी में बालु खनन की साक्ष्य पाया गया। उक्त स्थल के लिए जिला खनन कार्यालय, मधेपुरा द्वारा खनन हेतु किसी प्रकार का परमिट अथवा अनुज्ञप्ति निर्गत नहीं किया गया है एवं उत्खनन स्थल बिहार सरकार की जमीन है। अवैध रूप से किया गया यह कृत नियमानुसार दंडनीय एवं वसुलनीय है। इसके लिए अज्ञात अवैध खनन कर्ताओं पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अवैध खनन कर्ताओं के विरूद्ध आवश्यक कानुनी कार्रवाई करने का आदेश दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button