ब्रेकिंग न्यूज़
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय की जिला इकाई मधेपुरा की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर यामिनी सिंह को किया गया सम्मानित

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय जिला इकाई मधेपुरा के महिला प्रकोष्ठ से डॉक्टर सिंह को पटना में स्थित होटल लेमन ट्री मैं कोरोना काल में उस परिस्थिति में लोगों की सेवा की जब वह स्वयं ही एक 3 महीने के बच्चे की मां की अवस्था में थी । ममता के इस पर दायित्व को निभाते हुए एक डॉक्टर के रूप में उन्होंने घर से बाहर निकल कर लोगों की सेवा की सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी उन्होंने पिछले 3 वर्षों से पूरी सक्रियता के साथ महिलाओं से जुड़े हुए स्वास्थ्य के मुद्दे पर काम कर रही है ।डॉक्टर यामिनी सिंह ने कहा कि आने वाले समय में मैं मधेपुरा के ग्रामीण समाज के महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य मुहिम की शुरुआत करूंगी। ग्रामीण महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंता होना और समझदारी होना बहुत जरूरी है मैं अपने संगठन के साथ मिलकर उन महिलाओं की हर जरूरत को पूरा करने की कोशिश करूंगी जिससे वह स्वस्थ रहें क्योंकि किसी भी परिवार का रीड की हड्डी उसकी महिलाएं होती है मौके पर उपस्थित फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता श्री सरमन जोशी ने उन्हें सुपर हीरो अवार्ड देते हुए कहा की उन्हें खुद यह अवार्ड देते हुए अपने आप में गर्व महसूस हो रहा है साथ ही मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय केमाननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोहित कुमार सिंह ने डॉक्टर यामिनी सिंह जी को इस अवार्ड के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं दी एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय जिला इकाई मधेपुरा के सभी सम्मानित सदस्य ने डॉक्टर यामिनी सिंह के काम को सराहा एवं उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी
