Madhepura बाइक सवार दो युवकों को अपराधियों ने मारी गोली मेडिकल कॉलेज भर्ती - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura बाइक सवार दो युवकों को अपराधियों ने मारी गोली मेडिकल कॉलेज भर्ती

मधेपुरा/बिहार: मधेपुरा जिले में शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा पुल के समीप बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आ रहे पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली चला दी। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए। जिसमें एक युवक के बायीं जांघ को पार करते हुए गोली दूसरे युवक के दाहिने घुटने में जा लगी। दोनों घायल युवकों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पल्सर बाइक पर तीन अपराधी सवार थे, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी धाते हुई…….

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि एक तो घटना की जानकारी घायलों व उसके परिजनों द्वारा अब तक नहीं दी गई है। दूसरा घटना स्थल की जब जांच की गई तो मौके पर कहीं भी खून का निशान नहीं पाया गया। ऐसे में जब तक घटना का सत्यापन नहीं हो जाता है तब तक कुछ भी बता पाना सही नहीं रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button