मधेपुरा मैं बढ़ा चारों का आतंक ख़ाली पड़े घर में हुई लाखों की चोरी - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा मैं बढ़ा चारों का आतंक ख़ाली पड़े घर में हुई लाखों की चोरी

मधेपुरा अमन आनंद

मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड-20 गुलजारबाग मोहल्ले में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। लाखों के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित रमेश कुमार गुप्ता की पत्नी किरण देवी ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ 11 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए घर से गए थे।


23 फरवरी की रात जब वे लौटे, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर पता चला कि गोदरेज तोड़कर उसमें रखे कीमती आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई थी। चोरों ने गोदरेज में रखे करीब 5 लाख रुपए मूल्य के आभूषण और 70 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। पूरे घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने सदर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रामचंद्र कुमार ने घटना पर नाराजगी जताते हुए नगर परिषद की सीसीटीवी व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद आम जनता को सीसीटीवी का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। यदि गली में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय होते, तो चोरों की पहचान करने में मदद मिल सकती थी।
गुलजारबाग मोहल्ले में चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button