मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में हंगामा: मरीज की मौत पर परिजनों ने उपाधीक्षक डॉक्टर पर हमला, अस्पताल रणक्षेत्र बना - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में हंगामा: मरीज की मौत पर परिजनों ने उपाधीक्षक डॉक्टर पर हमला, अस्पताल रणक्षेत्र बना

मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में हंगामा: मरीज की मौत पर परिजनों ने उपाधीक्षक डॉक्टर पर हमला,

मधेपुरा। जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शुक्रवार को मरीज की मौत के बाद परिजनों ने उपाधीक्षक डॉक्टर पर जमकर हमला कर दिया। डॉक्टर अंजनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि जूनियर डॉक्टरों ने भी आरोपी युवक को पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात नियंत्रित किए।मुरलीगंज के हरिपुर कला वार्ड-6 के सुनील यादव को 15-20 लोगों ने आपातकालीन विभाग में अचेत अवस्था में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन मरीज की मौत हो गई। परिजन उग्र हो गए और उपाधीक्षक डॉक्टर अंजनी कुमार पर गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डॉक्टर को ब्लॉक पांच तक दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।स्थानीय लोगों व अन्य डॉक्टरों के हस्तक्षेप से डॉक्टरों को बचाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज का ब्लड प्रेशर बेहद ऊंचा था और हालत नाजुक थी। परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाया। जूनियर डॉक्टर भड़क उठे और हमलावर युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।पुलिस पहुंची, सेवाएं ठप: भारी पुलिस बल ने अस्पताल को घेर लिया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायलों को अन्य अस्पतालों में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने उचित कार्रवाई की मांग की और आपातकालीन सेवाएं बंद कर दीं। दूर-दराज के मरीज परेशान हैं, अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button