मधेपुरा में बहन को ससुराल छोड़कर घर लौट रहा था भाई 10 गोलियां मारीं, मौत - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा में बहन को ससुराल छोड़कर घर लौट रहा था भाई 10 गोलियां मारीं, मौत

मधेपुरा में सोमवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने एक कार सवार को गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे कार सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर से भिट्ठा जाने वाली सड़क पर यमुनिया टोला मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-13 निवासी सुभाष यादव के बेटे रवि यादव (28) के रूप में हुई है। अपराधियों ने अरजपुर से भिट्ठा टोला जाने वाली सड़क पर जमुनिया मोड़ सुनसान जगह देखकर रवि की कार को ओवरटेक किया और उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। गोली रवि के चेहरे, पेट, छाती और हाथ में लगी है। इधर, वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या की छानबीन शुरू कर दी।

बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहा था

परिजनों ने बताया कि रवि 2 दिसंबर को बहन को ससुराल छोड़ने कांप बलिया गया था। शाम में वह घर लौट रहा था। उसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। रवि की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह शौचालय टैंक सफाई का बिजनेस करता था। वह दो भाई में बड़ा था। करीब पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। रवि यादव का पुश्तैनी घर मधेपुरा जिले के पुरैनी वार्ड-13 में है। उनके पिता सुभाष यादव 5 साल पहले अपने ससुराल पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के असकतिया में जाकर बस गए थे। अंतिम संस्कार पूर्णिया के असकतिया गांव में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button