मधेपुरा : मधेपुरा के गम्हरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता कार्टून छुपा के रखे उसको कफ सिरप को किया बरामद

Madhepura: अपराध नियंत्रण एवं शराब कारोबारी तथा नशीले पदार्थ पर लगाम लगाने के लिए गम्हरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा लगातार अभियान चलाकर छापामारी एवं आसूचना संलकन किया जा रहा था। उसी क्रम में दिनांक 26.02.2023 को समय 09:00 बजे थानाध्यक्ष गम्हरिया को गुप्त सूचना मिली कि. ग्राम चिकनी फुलकाहा वार्ड नं0-03 स्थित राम चन्द्र यादव पिता स्व० रजू यादव सा०-चिकनी फुलकाहा वार्ड नं0-03 याना गम्हरिया जिला-मधेपुरा के खेत में मुकेश यादव पिता उमेश यादव सा०-चिकनी फुलकाहा वार्ड नं0-03 थाना-गम्हरिया जिला-मधेपुरा एवं सोनू कुमार पिता सुभाष यादव सा0-लरहा वार्ड नं0-09 थाना- सिंहेश्वर जिला-मधेपुरा ने पुआल में छुपाकर नशीली दवा रखा हुआ है। इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गम्हरिया थानाध्यक्ष पु०अ०नि० त्रिलोकी नाथ शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठन करते हुये अविलम्ब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। टीम में शामिल सदस्य पु०अ०नि० त्रिलोकी नाथ शर्मा ‘थानाध्यक्ष’ गम्हरिया थाना, साथ सशस्त्र बल एवं चौकिदार के साथ त्वरित कार्रवाई करने हेतु चिकनी फुलकाहा वार्ड नं0-03 स्थित राम चन्द्र यादव पिता स्व० रजू यादव सा0- चिकनी फुलकाहा वार्ड नं0-03 थाना- गम्हरिया जिला-मधेपुरा के खेत पास पहुँचा तो दोनों व्यक्ति पुलिस गाड़ी को देखकर भागने में सफल हो गया। टीम के द्वारा उक्त स्थल पर छापामारी किया गया तो पुआल के ढेर में छिपाकर रखा गया काफी मात्रा में कोडिन युक्त सिरफ बरामद किया गया जो नशीले पदार्थ के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। इस संदर्भ में गम्हरिया थाना कांड सं0-31/23 दिनांक 26.02.23 धारा 8(C)/21 (C)/22 (C)/24/25 NDPS Act 1985 & 30 (a) Bihar Prohibition & Excise Act 2018 दर्ज किया गया है।

