मधेपुरा: नशे के खिलाफ प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार गिरफ्तार व नशीले पदार्थों पर लगा लगाम

संवाददाता, मधेपुरा
मधेपुरा जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने मद्यनिषेध व नशा उन्मूलन को लेकर अपनी मुहिम तेज कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले भर में चलाए गए सघन अभियान के तहत कॉलेज चौक, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन से श्वास जांच में शराब के नशे में पाए गए 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है
।दवा दुकानों और संदिग्ध ठिकानों पर विशेष नजरअभियान केवल सड़कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रशासन ने शहर की दवा दुकानों और संदिग्ध केंद्रों पर भी विशेष छापामारी की। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के दुबियाही वार्ड नंबर-05 में एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 173 ग्राम स्मैक के साथ चंद्रिका देवी उर्फ रूशो देवी नामक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। हालांकि, उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश जारी है
।प्रशासन की दो-टूक: नशामुक्त मधेपुरा की है जिदप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ‘शून्य सहिष्णुता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जा रही है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने में पुलिस का साथ दें। मधेपुरा को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस अब स्मैक तस्करी के इस नेटवर्क के बड़े लिंक खंगालने में जुटी है, ताकि नशा कारोबारियों के मंसूबों को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके
