ब्रेकिंग न्यूज़
मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारीछापामारी कर 15.000 लीटर 5.000 लीटर शराब बरामद

मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी वार्ड नं 03 में छापामारी कर उपेन्द्र कुमार एवं योगेन्द्र सरदार को क्रमशः 15.000 लीटर 5.000 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर, बुढावे, वार्ड नं 13 में छापामारी कर 05.000लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर रामू ऋषिदेव को गिरफ्तार कर क्रमश: अवर निरीक्षक नीतिश कुमार एवं अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी के द्वारा अभियोग दर्ज किया गया। साथ ही ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर सिंघेश्वर मुख्य सड़क से पप्पु सरदार, कॉलेज चौक से इमरान, गुलहसन चौक से मो0 नोसाद, मो0 सलाम साह, गोविंद चौधरी, मो तारिक अनवर, मो मुमताज, मो ओली एवं पैट्रॉल पम्प सिंघेश्वर के पास से मो जाहिद आलम को गिरफ्तार किया गया I

