भारी मात्रा में नशे के सिरप के साथ तीन गिरफ्तारदो व्यक्ति की पूर्व में भी अपराधिक इतिहास

पुलिस अधीक्षक डॉ संदीप सिंह के द्वारा थानाक्षेत्र अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थ शराब के कारोबार में सलिप्त कारोबारी की गिरफ्तारी ,बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है.तत्पश्चात् निर्देशानुसार थानाक्षेत्र अन्तर्गत लगातार सघन गश्ती एवं छापामारी की जा रही थी. वही शुक्रवार के रात्रि में सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि एक चार पहिए बेलेरो पीकअप गाड़ी रजि० नं0-बीआर-01जीएल-4508 पर भाड़ी मात्रा में शराब मुरलीगंज-मधेपुरा के रास्ते सिंहेश्वर की ओर लेकर जा रहा है. प्राप्त सूचना के उपरांत पुलिस अधीक्षक के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती के निर्देशन में एक टीम का गठन करते हुए दल बल के साथ मधेपुरा कॉलेज चौक के निकट पहुँचकर आने जाने वाले वाहनों का चेंकिग प्रारंभ किया. इसी क्रम में एक उजला रंग का बेलेरो पीकअप गाड़ी रजि० नं0-बीआर-01जीएल-4508 जो कि पुरानी बस स्टेण्ड से होते हुए सिंहेश्वर की ओर जा रही थी. उक्त वाहन को पुलिस बल के द्वारा रूकने का ईशारा किया परंतु चालक तथा उसमें बैठा हुआ दो अन्य व्यक्ति के द्वारा काफी तेजी से वाहन को सिंहेश्वर की ओर भगाने लगा.तत्पश्चात् उपस्थित पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के द्वारा तत्पड़ता से भाग रहे वाहन का पीछ करते हुए घेराबंदी कर मधेपुरा-सिंहेश्वर एन0एच0-106 मुख्य सड़क स्थित विद्युत कार्यालय के निकट उक्त वाहन तथा उसमें बैठा हुआ चालक जिसमें श्यामरूप कुमार को गिरफतार कर लिया गया.वही अन्य दो व्यक्ति भागने में सफल हो गया.उक्त वाहन का तलाशी लेने वाहन के पीछे डाला में रखा हुआ कुल 50 कार्टून, कोडिनयुक्त विस्कोडीन कफ सिरप के 100 एम०एल० का 160 पीस, कुल-8000 पीस, जिसकी मात्रा 800 (आठ सौ लीटर) लीटर बरामद हुआ. चालक के निशानदेही पर भागे हुए 02. ब्रजेश कुमार उर्फ मास्टर 03. बिट्टू कुमार को नेक्सॉन गाड़ी के साथ गिरफतार किया गया.इस संदर्भ में मधेपुरा थाना कांड सं0-711/25 दिनांक-28.06.25 धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त को माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया जा रहा है.वही गिरफ्तार अभियुक्त ब्रजेश कुमार एवं बिट्टू कुमार का अपराधिक इतिहास भी रहा है.

वही बरामद सामान विस्कोडिन कफ सिरप :-800 लीटर BOLERO PIK-UP
(BR-01GL-4508)
- ΤΑΤΑ NEXON
(BR-1EX-7129)
गिरफ्तार अभियुक्त
श्यामरूप कुमार पिता-स्व० रामप्रवेश यादव सा०-महुली वार्ड नं0-05 थाना-दिदारगंज जिला-पटना. ब्रजेश कुमार उर्फ मास्टर पिता रामचन्द्र यादव सा०-सखौड़ी वार्ड नं0-09 थाना-पतरघट जिला-सहरसा।. बिट्टू कुमार पिता-अनिल साह सा०- कोड़िहार तरावे बार्ड नं0-04 थाना गम्हरिया जिला मधेपुरा। सहरसा। थाना-गम्हरिया जिला-मधेपुरा. ब्रजेश कुमार उर्फ मास्ट का अपराधिक इतिहास बॉका (रजौन नवादा बाजार) थाना कांड सं0-149/22 दिनांक-08.04.22 धारा-30ए/32 (2) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि0-2018,मुरलीगंज थाना कांड सं0-264/25 दिनांक-02.06.25 धारा-30ए/41 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि
वही बिट्टू कुमार का अपराधिक इतिहास
सीतामढ़ी डुमरा थाना कांड सं0-597/24 दिनांक-23.12.24 धारा-316(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61

