बिहार में सामान्य से 4 डिग्री अधिक रह सकता है तापमान, जानिए अगले 2 दिन के मौसम का हाल - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सामान्य से 4 डिग्री अधिक रह सकता है तापमान, जानिए अगले 2 दिन के मौसम का हाल

9 से 12 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम

  • 9 से 11 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा, इसके बाद आसमान साफ रहेगा।
  • 12 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध रहने की संभावना है, वहीं मौसम शुष्क बना रहेगा।
  • मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने बताया कि बांग्लादेश के सेंट्रल पार्ट के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब बांग्लादेश के दक्षिणी भाग में व समुद्रतल से ऊपर 1.5 किलोमीटर में प्रभावी है।

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड अभी एक हफ्ते तक नहीं पड़ेगी, लेकिन वायु प्रदूषण में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। पटना का AQI 248 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान दक्षिण बिहार में 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और उत्तर बिहार में 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

हालांकि, एक हफ्ते बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार, ‘प्रदेश में पछुआ हवा चल रही है। यह हवा मौसम में काफी बदलाव लाती है। लेकिन, हवा की रफ्तार धीमी है। इससे न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है।’

वायु प्रदूषण की बात करें तो इसमें कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। गुरुवार को पटना का AQI 248 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। इसके अलावा हाजीपुर का AQI 216, सीवान का 207, बेगूसराय का 200, मुजफ्फरपुर का 184, अररिया 165 और पूर्णिया का 154 दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button