प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक ने टॉप टेन की एक अपराधी की गिरफ्तारी की दी सूचना
महानिरीक्षक कोसी क्षेत्र के द्वारा जिला के टॉप टेन अपराधियों की सूची में उदाकिशुनगंज के एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि खबर मधेपुरा से है जहाँ मधेपुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. मधेपुरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कोसी क्षेत्र के डी आई जी शिवदीप लांडे के द्वारा जिला के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल उदाकिशुनगंज के शंकर यादव उर्फ शंकर कु० सुमन को सहरसा जिले के पटरघट ओपी के पहाड़पुर से गिरफ्तार कर लिया है. इस बाबत मधेपुरा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि गिरफ्तार शंकर यादव पर हत्या, आर्म्स एक्ट के केस में करीब 20 वर्षों से फरार चल रहे थे.इनके खिलाफ भिन्न-भिन्न न्यायालय द्वारा कुल चार स्थायी वारंट निर्गत है.वही एसपी ने बताया कि पकड़ाए गए व्यक्ति के पास से कोई शस्त्र बरामद नही हुआँ है. मधेपुरा पुलिस के द्वारा लगातार यह अभियान जारी है किसी भी सूरत में किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.वही बताया गया कि उदाकिशुनगंज थाना कांड संख्या 116/92 धारा 302/34 भा०द०वी 27 शस्त्र ,वही दूसरा उदाकिशुनगंज थाना कांड संख्या 189/ 96 धारा 307, 353, 34 भादवी 26/ 35 शस्त्र एवम अन्य दो कई कांड में सम्मलित है. जिसकी गिरफ्तारी उदाकिशुनगंज पुलिस के द्वारा की गयी है.
