फिर बढ़ी कोसी, डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

फिर बढ़ी कोसी, डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ाभीमनगर18 घंटे पहलेपिछले दो दिनों से कोसी नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से बढ़ा जलस्तरपिछले दो दिनों से कोसी नदी के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश् से कोसी नदी उफान पर है। सीमावर्ती क्षेत्र और नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद सीमावर्ती क्षेत्र जलमग्न की स्थिति में हैं। वही दूसरी ओर भारी बारिश ने कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की है। जलस्तर 158,175 क्युसेक स्थिर क्रम में दर्ज किया गया है। वही जल अधिग्रहण क्षेत्र बारह में 1,02,500 घटते क्रम में दर्ज किया गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 19 फाटक खोल दिये गए हैं परेशानी:फिर बढ़ी कोसी, डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ाभीमनगर18 घंटे पहलेपिछले दो दिनों से कोसी नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से बढ़ा जलस्तरपिछले दो दिनों से कोसी नदी के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश् से कोसी नदी उफान पर है। सीमावर्ती क्षेत्र और नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद सीमावर्ती क्षेत्र जलमग्न की स्थिति में हैं। वही दूसरी ओर भारी बारिश ने कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की है। जलस्तर 158,175 क्युसेक स्थिर क्रम में दर्ज किया गया है। वही जल अधिग्रहण क्षेत्र बारह में 1,02,500 घटते क्रम में दर्ज किया गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 19 फाटक खोल दिये गए हैं।फ्लड फाइटिंग का कार्य करते मजदूर।फ्लड फाइटिंग का कार्य करते मजदूर।बांध पर दबाव के बाद किया जा रहा बचाव कार्यमरौना| नेपाल के तराई इलाके में हो रही बारिश को लेकर एक बार फिर से कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने लगा है। जिसके कारण सिसौनी गांव के समीप अचानक दबाव बढ़ जाने से लोगो मे अफरा तफरी मच गया था। बांध पर दबाव बढ़ने की खबर सुनते ही जलसंसाधन विभाग हरकत में आये और फ्लड फाइटिंग वर्क शुरू कर दिया।बताया जा रहा कि रविवार की रात्री कई घण्टे कार्य कर पानी के दबाव को कम किया गया।फिलहाल अभी भी फ्लड फाइटिंग का कार्य जारी है।पानी के दबाव कम करने के लिए जगह जगह बांस का बल्ला और पेड़ डालकर पानी के दबाव को कम किया गया। उसके बाद अब लोगो ने चैन की सांस ली है।
