पटना समेत बिहार के कई शहरों में भूंकप के झटके, 30 सेकेंड तक डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

बिहार में मंगलवार की सुबह भूकंप के जोरदार झटके लगे। भूकंप 5.03 तीव्रता का बताया जा रहा है। राजधानी पटना में सुबह करीब 6:32 बजे से झटके लगने शुरू हुए। पहले हल्के झटके लगे। इसके बाद तेजी से धरती हिली। सुबह में नींद में सोए लोग भूकंप के झटकों की वजह से जग गए। सोसायटी में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल कर खुले में पहुंच गए।
नेपाल और तिब्बत में 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप
जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्णिया, मुंगेर, अररिया , सीतामढ़ी, गोपालगंज, वैशाली, नवादा, नालंदा समेत अन्य जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेपाल और तिब्बत में 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया है. यह भूकंप काफी जोरदार था. तिब्बत में इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी. सुबह 6.35 मिनट पर यह भूकंप आया. नेपाल में आए भूकंप से अब तक नुकसान की खबर नहीं है. मगर जितना जोरदार यह भूकंप है, उससे बड़े नुकसान की आशंका है.
