नवरात्रि के अवसर पर निः शुल्क जांच शिविर का उद्घाटन किया गया l


मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय मधेपुरा जिला इकाई एवं श्री ओम साई हॉस्पिटल एंड एंडोस्कॉपी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में निः शुल्क जांच शिविर का उद्घाटन मधेपुरा जिला इकाई चिकित्सा प्रकोष्ट के डॉ. असीम प्रकाश ने किया.

वही गेस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. असीम प्रकाश ने कहा नवरात्रि के अवसर पर निः शुल्क शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो मरीज को जांच, दवा, निः शुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया साथ ही माता का प्रसाद वितरण किया गया l
मौज़ूद मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय जिला ईकाई मधेपुरा के जिलाध्यक्ष, समन्वयक (यूथ प्रकोष्ट) सह कर सलाहकार अंकित कश्यप ने कहा शिविर स्थल वार्ड संख्या 05 प्रोफेसर कॉलोनी मधेपुरा में नवरात्रि के प्रथम दिन हड्डी, नस,सांस की जांच मशीन से निः शुल्क की गयी.
साथ ही हैपेटाइटिस बी,हैपेटाइटिस सी की जांच मुफ्त की गयी, हैपेटाइटिस बी की टीका भी मुफ्त लगाया गया. हैपेटाइटिस सी के इलाज के लिए जरूरत पड़ने वाली खून जांच और आवश्यक दवाई के लिए छूट दिया गया. पेट में गैस की बीमारी के लिए एच पायलोरी,विटामिन डी,प्रोस्टेट तथा थायराइड की बीमारी के लिए खून जांच निः शुल्क किया गया साथ ही सैंपल की दवाई वितरण की गयी एवं मरीजों के लिए भोजन की उतम व्यवस्था की गयी l
तथा मानव सेवा धर्म सर्वोपरि के पथ पे सेवा यह कार्य करने हेतु गेस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. असीम प्रकाश सर का जिला इकाई टीम आभारी हैं l
