नगर परिषद मधेपुरा के निर्देश पर नया नगर पुल किनारे छठ छठ घाटों का साफ-सफाई के साथ-साथ ट्रैक्टर से जोत कर समतलीकरण किया गया।

लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को देखते हुए अमित कुमार कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मधेपुरा के निर्देश पर नया नगर पुल किनारे छठ छठ घाटों का साफ-सफाई के साथ-साथ ट्रैक्टर से जोत कर समतलीकरण किया गया। ताकि छठ घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।
मौके पर पूर्व पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व हिंदू धर्म की महिलाओं के साथ साथ मुस्लिम धर्म की महिलाएं भी अपनी मनोकामनाएं एवं मन्नते पूरा होने के लिए पूरी श्रद्धा के साथ छठ पर्व मनाती है। छठ घाट की सफाई के लिए नगर परिषद मधेपुरा द्वारा सफाई का कार्य निरंतर जारी है।
सफाई अभियान में सफाई सुपरवाइजर मोहम्मद अनवर, संजय यादव जमादार, अजय कुमार छठ पूजा समिति सदस्य, रोशन कुमार अभियंता, गुंजन कुमार, अनमोल कुमार नप. कर्मी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
