नगर की समस्या क़ो लेकर राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने मधेपुरा जिला पदाधिकारी क़ो शोपा माँग पत्र… - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

नगर की समस्या क़ो लेकर राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने मधेपुरा जिला पदाधिकारी क़ो शोपा माँग पत्र…

मधेपुरा नगर परिषद क़ो यहाँ के मुख्य पार्षद व कार्यपालक ने नरक परिषद् बना दिया है : कुमारी विनीता भारती

आज पूर्व पार्षद पूर्व मुख्य पार्षद सह राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने मधेपुरा जिला पदाधिकारी तरणजोत सिंह क़ो शॉपी नगर की 9 सूत्री माँग पत्र….

मौके पर मौजूद कुमारी विनीता भारती ने कही की नगर की समस्याओ क़ो लेकर सदा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष की हूँ ओर मरते दम तक संघर्ष करुँगी यहाँ के मुख्य पार्षद विहीन नगर परिषद् क़ो कार्यपालक महोदया ने नरक परिषद् बना दिया है लागातार इस बारिश मैं हर जगह पानी ही पानी नाला निर्माण मैं अनियमितता बरती जा रही है कही सही ढंग से कचरे का उठाव नहीं हो रहा है हर जगह कचरे ही कचरे हैं आज हमने मधेपुरा के माननीय जिला पदाधिकारी महोदय से मिलकर नौ सूत्री माँग पत्र शोपकर करवाई की माँग की हूँ…
माँग पत्र के माध्यम से हमने कहा है मधेपुरा शहर की विभिन्न समस्या इस प्रकार है…

{ 1 } लागातार बुडको से निर्माण नाला में काफ़ी अनियमितता बरती जा रही है!
{ 2 } शहर में इस वक्त मानसून है ओर नाला का सुदृढ़ नहीं होने के वजह से हर जगहों पर पानी ही पानी है जिससे शहर वासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है..
{ 3} लागातार शहर में अतिक्रमण से जाम की समस्याओ बनी हुई है…
{ 4 } फुटकर दुकानदारों को उचित जगह नहीं मिलने से शहर अस्त- व्यस्त बन चूका है…
{ 5 } शहर में लागातार चोरी की घटना बढ़ चुकी है रात्रि में पुलिस की गस्ती सघन मोहल्ले में न के बराबर है..
{ 6 } करोड़ों का लगा सी सी टी भी आज भी सिर्फ ओर सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गईं है..
{ 7 } शहर में करोड़ो की राशि से बने ऑडिटोरियम अब खंडहर बन चुकी है..
{ 8 } कई ऐसे पार्क है जो आज अपने अस्तित्व को भूल चूका है..
{ 9 } लागातार मधेपुरा नगर परिषद में हर माह लाखों खर्च के वावजूद कचड़े का अम्बार लगा हुआ है उस कचड़े के दुर्गन्ध से लोग बीमार तक पर रहे हैं..
अतः श्रीमान से आग्रह करती हूँ की इस मांग पत्र में वर्णित समस्या शहर की प्रमुख की समस्या है इसपर चिन्हित करके कार्रवाई करने की कृपा करें अन्यथा हम मधेपुरा वासियों एक बड़ी आंदोलन को बाध्य हो जाऊंगी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button