ब्रेकिंग न्यूज़
धन कुबेर निकला शिक्षा विभाग का ये अफसर, नोट गिनते-गिनते विजिलेंस टीम के फूले हाथ-पांव, मंगानी पड़ी मशीन

पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा अधिकारी के लिए गुरुवार के दिन राहु काल प्रबल हो गया और शनि की महादशा भी उन पर भारी पड़ गई. एक तो सुबह सुबह विजिलेंस विभाग की टीम ने बेतिया, समस्तीपुर और दरभंगा स्थित उनके ठिकाने पर छापेमारी कर ली. छापेमारी के दौरान केवल बेतिया स्थित आवास से करीब 2 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं. इतने रुपये छापेमारी में बरामद हुए कि विजिलेंस की टीम गिनते गिनते थक गई और बाद में मशीन का इंतजाम करना पड़ा. करीब 2 करोड़ की संपत्ति के अलावा चल एवं अचल संपत्ति के कागजात भी बरामद किए गए हैं. छापेमारी अब भी चल रही है. अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है. निलंबन की अवधि में रजनीकांत प्रवीण को पूर्णिया के रीजनल एजुकेशन अफसर के कार्यालय में पदस्थापित किया गया है.
