जिला मुख्यालय के सुभाष चौक स्थित इंडियन बैंक में पैसे जमा करने जा रहे व्यक्ति की चार पहिए की शीशे तोड़कर पांच लाख कैश की हुई चोरी - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

जिला मुख्यालय के सुभाष चौक स्थित इंडियन बैंक में पैसे जमा करने जा रहे व्यक्ति की चार पहिए की शीशे तोड़कर पांच लाख कैश की हुई चोरी

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि गम्हरिया प्रखंड के फुलकाहा के निवासी राजेंद्र चौधरी के पुत्र संतोष कुमार पैसे जमा करने जा रहे थे.इसी दौरान वो बगल के दुकान में नाश्ता करने गए हुए थे.वही जब अपने गाड़ी के पास लौटे तो देखा कि गाड़ी की शीशा तोड़कर पांच लाख कैश चोरी हो गई है.जिसके बाद पीड़ित के द्वारा 112 पर डायल किया गया.वही जब 112 की पुलिस आई तो उन्होंने सदर थाना में आवेदन देने को कहा हालांकि खबर लिखे जाने तक आवेदन नहीं दिया गया था.

वही इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है आस पास लगी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button