जमकर हुई बारिश लोगो को आवाजाही में हुई परेशानी
शहर के अधिकांश वार्ड में पानी निकासी की नहीं है समुचित व्यवस्था:

पिछले कई दिनों से बारिश होने से गर्मी से मिली राहत झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. वही नगर परिषद जलजमाव की समस्या से निजात दिला पाने में स्थानीय लोगों को असफल साबित हो रही है.कई वार्डों के लोगों को यह चिता सता रही है कि और अगर लगातार इसी तरह बरसात हुई तो स्थिति फिर काफी बद से बद्दतर हो जाएगी.अभी ही लोगों को घरों में पानी घुस रहा है, और उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है.लोग पैदल व वाहन से अपने मोहल्ले से बाजार नही जा पा रहे है.हर वार्ड में घुटने भर गया है.
नगर परिषद क्षेत्र में पानी निकासी की नहीं है समुचित व्यवस्था:
हर वर्ष लोगों को बरसात के मौसम में इस समस्या से जूझना पड़ता है शहरवासियों को लेकिन नगर परिषद के द्वारा जल जमाव से छुटकारा करने पर कोई भी पहल नहीं की जा रही है. जिससे स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को होती है परेशानी.
दिन प्रतिदिन समस्या हो रही है गंभीर लेकिन जिम्मेदार नही निभा रहे जिम्मेदारी:
शहर में जलजमाव के कारण हर वार्ड बेहाल है .लेकिन नगर परिषद के द्वारा कोई भी पहल नहीं दिख रही है.कई घरों के पास ही पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी उठानी पड़ रही गए.शहर के स्थानीय निवासी दिवाकर बताते है कि शहर में बनी नाली से जल निकासी नहीं होने के कारण बारिश होने पर जलजमाव की समस्या आम बात हो गयी है.वही शहर के स्थानीय निवासी बताते है कि शहर के हर वार्ड चौक चौराहा के पास जलजमाव से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है.लोगो के पास अन्य कोई विकल्प नहीं होने के कारण कीचड़ युक्त सड़क पर चलना लोगों की विवशता बनी हुई है.
बताते चलते है कि गुलजारबाग वार्ड नं 20 में बारिश के पानी से गली में घुटने भर पानी आ जाती है.प्रशासनिक अपेक्षा का परिणाम है कि बाजार एवं मोहल्ले में नाले के बंद रहने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. हल्की सी वर्षा में भी मुख्य सड़क पर पानी का जमाव के बीच पैदल राहगीर सहित वाहनों के चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.शहर के अधिकांश रास्ते से गुजरने वाले राहगीर सहित बाजार करने आए लोगों का सड़क पर कीचड़ होने से उनके कपड़े भी खराब हो जाते हैं.खास करके महिलाएं को बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.वही शहर के भिरखी चौक ,मस्जिद चौक एवम विभिन्न वार्ड में जल जमाव के वजह से सड़कों पर जलजमाव के कारण स्थानीय लोग से राहगीरों को झेलनी पड़ रही है.वही शहर के स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की सी बारिश में जीना मुश्किल हो गया है. इस बारिश के पानी से कई तरह के संक्रमित होने का लोगो को डर है.कई बार हमलोग अपने-अपने वार्ड पार्षद को शिकायत किए कम से कम गली मोहल्ले को नाला साफ- सफाई करवा दे. लेकिन वो भी बातों को अनदेखी कर देते है.अब इस समस्या से कौन समाधान करवाता है वो ऊपर वाले ही जाने.वही बारिश के कारण जिले में जल जनित रोगों की संभावना भी बढ़ सकती है. हालांकि बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है. यह मौसम मच्छरों के अनुकूल भी हो गया है .इस वजह से मच्छर जनित बीमारियों की संभावना भी बढ़ गया है. बारिश के बाद महलों में जलजमाव के कारण डेंगू व मलेरिया होने की संभावना है.ऐसे में सतर्क रहने की आवश्यकता है. डेंगू व मलेरिया के मच्छर ज्यादा पनपते हैं. ऐसा मौसम डेंगू के लिए अनुकूल माना जाता है. लोग डेंगू के प्रति सचेत रहे घर के आसपास पानी का जमाव ना होने दें इससे मच्छर नहीं पनपेगा. और डेंगू से बचाव होगा. इसके बावजूद भी अगर कोई डेंगू की चपेट में आ गया तो तत्काल उसे अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर उसका इलाज करवाए.
