Madepura: गोली लगने के बाद तड़पता रहा युवक! किसी ने उसकी मदद करना कि।

मधेपुरा में तीज पर घर जा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक जमीन पर गिर गया। धीरे-धीरे उसके आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग वीडियो बनाने लगे। वो बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने एक ना सुनी। समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने की वजह से उसकी मौत हो गई।
वारदात पुरैनी थाना इलाके के एनएच 106 पर करामा के पास हुई है। गोली की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। लेकिन, वे सिर्फ तड़पते हुए युवक का वीडियो बनाते रहे।युवक को तीन गोली मारीमंगलवार को सतीश कुमार मंडल (38) पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान सपरदह-करामा के बीच घात लगाए अपराधियों ने युवक को रोका। फिर बाइक छीनने का प्रयास करने लगा। इस दौरान युवक हाथापाई करने लगा। अपराधियों ने आक्रोश में आकर युवक को एक के बाद एक तीन गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक का बाइक ले कर अपराधी फरार हो गए।पुलिस ने पहुंचाया अस्पतालगोली की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। लेकिन, जख्मी युवक को अस्पताल भेजने के बजाय लोग वीडियो बनाने लगे। युवक दर्द से कराह और छटपटा रहा था। लेकिन, लोग वीडियो बनाने में मशगूल थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल अवस्था में युवक को उदाकिशुनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।रास्ते में ही हो गई थी मौतडॉक्टरों ने बताया कि युवक की मौत रास्ते में ही हो गई। देर होने के कारण युवक की मौत हुई है।।
इस बावत थाना अध्यक्ष दीपक चंद्र दास ने बताया कि परिजनों को घटना के बाबत सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम हेतु मधेपुरा भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष दीपक चंद्र दास ने बताया कि पुलिस अपराधियो के खोजबीन में जुट गई है जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
