एक व्यक्ति ने की आत्महत्याहत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

एक व्यक्ति ने की आत्महत्याहत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

सदर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित सोनी श्रृंगार दुकान में गुरुवार दोपहर दुकान संचालक संजय कुमार उर्फ मुन्ना (55) का शव फंदे से लटका मिला। वे लक्ष्मीपुर मोहल्ला वार्ड 16 के रहने वाले थे. पिता का नाम स्वर्गीय बद्री ठाकुर था. आसपास के लोगों ने शव को फंदे से उतारा. सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे.संजय कुमार की सुभाष चौक पर सोनी श्रृंगार नाम से दुकान थी। दोपहर करीब तीन बजे घटना हुई। दुकान में रस्सी से लटके हुए थे। अगल-बगल के लोगों ने देखा। बेटा 16 साल का है। कोटा में पढ़ाई करता है। दोनों बेटियां पुणे में पढ़ रही हैं। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि सूचना मिली है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button