एक कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

एक कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत

बिहारीगंज प्रखंड के कमलाकुण्ड वार्ड नं सात के निवासी राधा रमन मण्डल के 32 वर्षीय पुत्र बिपिन मण्डल की हुई मौत

प्रतिनिधि
मधेपुरा

जानकारी देते हुए मिर्तक के चचेरे भाई राकेश ने बताया कि बिपिन मण्डल नौ महीने पहले मर्डर केस 302 में मण्डल कारा में बंद थे.वही बीते सोमवार को उनकी तबियत खराब हो गयी थी. उसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में बने कैदी वार्ड में लाया गया था. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. वहीं गुरुवार के देर शाम उन्हें पुलिस अभिरक्षक के साथ पटना पीएमसीएच भेजा जा रहा था रास्ते में ही उनकी मौत हो गई उसके बाद शव को पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया .जहां शव की पोस्टमार्टम कर उनकी परिजनों को सौंप दिया गया.वही बताया गया कि मिर्तक के सात वर्ष का पुत्र और एक छह वर्ष की पुत्री है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button