अवैध हथियार बना आफत: पिता की गोली से बेटी गंभीर रूप से घायल, आरोपी पिता गिरफ्तार, महज कुछ ही घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध हथियार बना आफत: पिता की गोली से बेटी गंभीर रूप से घायल, आरोपी पिता गिरफ्तार, महज कुछ ही घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला

खबर सहरसा से है। जहां थानाध्यक्ष सौरबाजार थाना को दुरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सौरबाजार थाना अंतर्गत ग्राम-मधुरा वार्ड नं०-05 में 04 वर्षीय बच्ची को सर में गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया है। पीड़िता का ईलाज सहरसा के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। थानाध्यक्ष सौरबाजार ने सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-01 धीरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम के साथ यूवी लाईट, डॉग स्क्वाड, वैज्ञानिक अनुसंधान किया और ब्लड सैंपल संग्रह किया।

पुलिस ने वादी के फर्दबयान के आधार पर सौरबाजार थाना कांड दर्जकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर स्वतंत्र साक्षियों द्वारा बताया गया कि उक्त घटना विकाश कुमार के द्वारा ही किया गया है। तत्पपश्चात निजी नर्सिंग होम में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी के द्वारा वादी से सधन पूछताछ किया गया। वादी के ब्यान में विरोधाभास होने पर कड़ाई से पूछताछ किया गया तो वादी के द्वारा इस कांड में सलिप्ता स्वीकार करते हुए। बताए कि हथियार से छेड़छाड के क्रम में गोली फायर हो गया, जिजसे इनकी पुत्री जख्मी हो गई तथा स्वीकारोक्ति ब्यान लिया गया, जिसकी निशानदेही पर (घटना में प्रयुक्त) हथियार 7.65 एम०एम० का एक देशी पिस्टल मैगजीन सहित एवं 2 जिन्दा कारतूस को वादी के घर से बरामद किया गया। उक्त हथियार वादी के दोस्त वादी के घर में छुपाकर रखा गया था। एफ०एस०एल० एवं एस०आई०टी० के टीम द्वारा घर का निरीक्षण के क्रम पाया गया कि घटनास्थल पर उपस्थित खुन के धब्बे को पानी से धोकर साक्ष्य के साथ छेड़छेड़ किया गया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button