अमन श्रीवास्तव बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मधेपुरा के जिलाध्यक्ष

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई ने शुक्रवार को अपनी आम सभा में सर्वसम्मति से अमन श्रीवास्तव को सत्र 2025-28 के लिए जिला अध्यक्ष चुना है.इस नियुक्ति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, खासकर तब जब बिहार में जातीय समीकरणों और सामाजिक संगठनों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही. यह घोषणा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने एक पत्र जारी कर की।
अमन श्रीवास्तव मूलतः बिहार के मधेपुरा के निवासी हैं.समाज सेवा में उनको और उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें सौंपा गया है.प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की है कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सफल होंगी और कायस्थ समाज को संगठित करने की दिशा में प्रभावी कार्य करेंगे.क जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर से कायस्थ समाज में खुशी की लहर है. समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है.
