अपराध की योजना बना रहे दो अपराधकर्मी को दो देसी कट्टा के साथ सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चार अपराधी को सदर थाना के पुलिस ने किया गिरफ्तार उन्होंने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के भर्राही वार्ड नंबर 6 के निवासी सिकंदर यादव के 19 वर्षीय पुत्र बालाजी कुमार, सदर थाना क्षेत्र के घैलाढ़ वार्ड नंबर 8 के निवासी टुनटुन यादव के 20 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार, सदर थाना क्षेत्र के भर्राही वार्ड नंबर चार के निवासी लक्ष्मण यादव के 30 वर्ष से पुत्र राजेश कुमार और सदर थाना क्षेत्र के घैलाढ़ पर वार्ड नंबर दो के निवासी रामचंद्र यादव के 22 वर्ष के पुत्र नीतीश कुमार को दो देशी कट्टा दो जिंदा गोली और दो धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया. वही एक अपराधी भागने में सफल हो गया. वही जब पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पकड़े चारों अपराधी ने बताया कि वह सब हथियार का भई दिखा कर लूट कांड करते थे .इस संदर्भ में मधेपुरा थाना कांड संख्या एक 1143/ 24 धारा 310 (4) 310(5) बीएस 25 बि 26/ 35 हस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया कांड में गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा पूर्व में सहरसा के लूट कांड में वांछित है. गिरफ्तार चारों अपराधी का प्रतीक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.
