अपराधियों का तांडव शिक्षक पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, मौके पर हुई मौत,

मामले की जांच में तपतीश में जुटी पुलिस

मृतक रामटहल दास
अज्ञात अपराधियों ने एक शिक्षक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया. घटना तब हुई जब शिक्षक स्कूल से वापस घर लौट रहे थे। मृतक शिक्षक की ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के करहरा निवासी कमलेश्वरी यादव के बेटे रामटहल दास के रूप में हुई है. शिक्षक शंकरपुर के सोनवर्षा उच्च विद्यालय में हिंदी विषय के शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे। घटना को लेकर मृतक के साथ चल रहे शिक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया कि स्कूल में छुट्टी होने के बाद वे दोनों बाइक से मधेपुरा लौट रहे थे.

इसी दौरान स्कूल से लगभग दो किलोमीटर आगे लालपुर में एक बाइक सवार ने पहले उन्हें ओवरटेक किया फिर सामने से आकर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. बाइक पर तीन लोग सवार थे जो चेहरे को कपड़े से ढके हुए थे. बदमाशों ने शिक्षक रामटहल दास की वही गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है.

परिजनों के अनुसार शिक्षक रामटहल दास काफी शांत प्रवृत्ति और सुलझे व्यक्ति थे और उनकी किन्हीं से कोई दुश्मनी नहीं थी. विगत 6 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी. इधर घटना की सूचना मिलते हैं सिंघेश्वर थाने की पुलिस घटना से पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया. वही एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है.तकनीकी अनुसंधान जारी है.जल्द ही अपराधियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

